फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2 posts will be filled in private academy Basal, interview on 28th in Una

Una News: निजी अकादमी बसाल में भरे जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

Wed, 25 Jun 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
2 posts will be filled in private academy Basal, interview on 28th in Una
ऊना। निजी अकादमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीबीए, एमबीए या किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। चयन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को 12 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बॉयोडाटा की प्रति सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 78330-72505 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed