{"_id":"5c571d61bdec227368421ddf","slug":"191549213025-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरीश बने एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरीश बने एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिले में पहली बार एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के चुनाव करवाए गए। अमरीश राणा को सर्वसम्मति से कंडक्टर यूनियन ऊना का प्रधान चुना गया।
चुनाव स्टेट कंडक्टर यूनियन के प्रधान नीलकमल गुप्ता और महामंत्री कृष्ण चंद की देखरेख में हुए। संदीप राणा को उपप्रधान, रणजीत सिंह को महासचिव, विजय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शादी लाल को सह कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार वरिष्ठ सलाहकार, महेश कुमार व राकेश कुमार को सह सलाहकार चुना गया। नवनियुक्त प्रधान अमरीश राणा ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपने पर स्टेट बॉडी व जिला ऊना के सदस्यों का धन्यवाद किया। अमरीश राणा ने कहा कि परिचालकों की मांगों व समस्याओं को प्रमुखता से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। राज्य अध्यक्ष नीलकमल गुप्ता ने कहा कि निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी देय राशि का भुगतान बिजली बोर्ड की तर्ज पर सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों पर रोक लगाई जाए। इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। अनुबंध पर कार्यरत परिचालकों को पंजाब रोडवेज के आधार पर वेतन दिया जाए। निगम कर्मचारियों की लंबित देय राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए। परिचालकों को वरिष्ठता के आधार पर कार्यालयों में तैनात किया जाए।