{"_id":"5b225b324f1c1bab6e8b7c7c","slug":"191528978226-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के शिविर में 28 यूनिट रक्त एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के शिविर में 28 यूनिट रक्त एकत्र
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान में रक्तदान-मानवदान संस्था ने विशेष सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा ने किया।
उन्होंने शिविर में स्वैच्छिक रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र और अस्पताल से थैंक यू कार्ड भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में है। खून की एक बूंद किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है। इसलिए इस तरह के स्वैच्छिक कार्य में हमें बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इस शिविर के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि अमर उजाला न केवल सामाजिक मुद्दों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर रक्तदान-मानवदान संस्था के संयोजक एडवोकेट हिमांशु विश्वामित्र ने कहा कि संस्था पिछले कई साल से रक्तदान शिविर लगा रही है। यह पहला मौका है जब उन्हें अमर उजाला के साथ इस कार्य को अंजाम देने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करती रहेगी। इस मौके पर संस्था की ओर से लविश कपिला, संदीप शर्मा, हर्षदीप शर्मा, अमन शर्मा तथा चंदन शर्मा के अलावा ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, अमित शर्मा, चंद्रमोहन चौहान, राजन पुरी, शोभा रानी के अलावा जिला अस्पताल से सुनीता, गौरव, अनीता, पूनम, पारुल और पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में खून देने वालों में अजय कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र शर्मा, पंकज जसवाल, नीरज जसवाल, अजय कुमार, अंकुश जसवाल, डॉ रमनदीप, नरेंद्र कुमार, अनीश, विशाल, तरुण, कुनलदीप, अभय राणा, विकास कुमार, अमन शर्मा, सचिन, सतपाल धीमान, शुभम कुमार, नवीन हंस, अरुण कुमार, साहिल, अश्विनी कुमार, ऋषव, सुरेश, कश्मीर आदि शामिल रहे।