{"_id":"5ab111834f1c1bc1758b6819","slug":"191521553795-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में नकल करते पांच छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में नकल करते पांच छात्र पकड़े
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को उड़नदस्तों ने कई जगहों पर छापेमारी कर जमा दो कक्षा के गणित के पेपर में पांच छात्रों को नकल करते पकड़ा। एसडीएम सुनील वर्मा की टीम ने अंबोटा स्कूल के परीक्षा केंद्र में जमा दो कक्षा के गणित के पेपर में नकल करने पर तीन और गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक छात्र का केस बनाया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते में शामिल प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल की टीम ने जखेड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है। इसके अलावा टीम ने बहड़ाला, बसदेहड़ा, डीएवी ऊना तथा कन्या स्कूल ऊना के परीक्षा केंद्र जांचे।