फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तेज रफ्तार कार ने रौंदे चार राहगीर

तेज रफ्तार कार ने रौंदे चार राहगीर

Mon, 12 Feb 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने रौंदे चार राहगीर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी के समीप एक तेज रफ्तार कार ने एक युवती सहित चार महिलाओं को रौंद डाला। टक्कर इतनी जारदार थी कि रेन शेल्टर सहित एक जूस की रेहड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे रक्कड़ कॉलोनी निवासी रेखा, सुनीता, कृतिका और मीना कुमारी रेन शेल्टर के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक ही अनियंत्रित हो गई और कार ने रेन शेल्टर को जबरदस्त टक्कर मारी।
विज्ञापन


साथ ही वहां खड़ी महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि वहां पर लगी एक जूस की रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद महिलाओं को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया। कार चालक की पहचान ऊना विकास नगर निवासी रोबिन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed