फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उद्योगों से निकल रहे गंदे पानी का निरीक्षण दो फरवरी को

उद्योगों से निकल रहे गंदे पानी का निरीक्षण दो फरवरी को

Mon, 29 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
उद्योगों से निकल रहे गंदे पानी का निरीक्षण दो फरवरी को

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
होली खड्ड में खुले में बहने वाले उद्योगों के गंदे पानी की समस्या को लेकर दो फरवरी को खड्ड के पानी का निरीक्षण होगा। जिला परिषद सचिव ने एक पत्र में बाढ़ नियंत्रण मंडल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्योग विभाग के आला अधिकारियों के मौके का जायजा लेने की जानकारी दी है।

सचिव जिला परिषद रमन कुमार शर्मा ने बताया कि समस्या के बारे में स्थानीय नगर परिषद के पदाधिकारियों, चढ़तगढ़, खानपुर और रायपुर सहोड़ां के मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर सहोड़ां जिला परिषद वार्ड-10 के सदस्य पंकज सहोड़ ने उद्योगों के गंदे पानी को खुले में छोड़ने की शिकायत जिला परिषद बैठक में की थी।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई कर प्रस्ताव पारित किया गया कि इस समस्या के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मिलकर खड्ड की वस्तुस्थिति का जायजा लेकर किसी नतीजे पर पहुंचें। इस बैठक में स्थानीय लोगों के हवाले से शिकायत पहुंची है कि बाढ़ नियंत्रण मंडल ने उद्योगों के गंदे पानी को अंडरग्राउंड पाइपलाइन में डाला है। इसके बावजूद उद्योगों का गंदा पानी पाइपलाइन में जाकर खुले में बह रहा है जिससे बदबू पैदा हो रही है और लोगों को प्रदूषण की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद में उठा है मसला : सोमा
जिला परिषद अध्यक्षा सोमा देवी ने कहा कि यह मामला जिला परिषद की बैठक में कई दफा उठा लेकिन अभी तक कोई पुख्ता हल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब संबंधित विभागों के साथ मिलकर होली खड्ड का जायजा लेने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed