फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रंग लाने लगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम

रंग लाने लगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम

Thu, 13 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
रंग लाने लगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम
मैहतपुर (ऊना)। सड़क सुरक्षा क्लब की अतिक्रमण हटाओ मुहिम अब रंग लाने लगी है। खुद स्थानीय कारोबारियों ने क्लब की मुहिम को सहयोग करते हुए मुख्य बाजार के आसपास से अतिक्रमण को समेटने का काम शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने दुकानों के आगे बनाए गए 8 से 10 फीट लंबे छज्जों को हटाने के निर्देश दिए थे, जिस पर खुद ही कारोबारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाना शुरू कर दिया है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर सरकारी अफसरों की मुस्तैदी का असर दिखना शुरू हो गया है। सड़क सुरक्षा क्लब तथा जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई हालांकि कुछेक कारोबारियों को रास नहीं आ रही है, लेकिन ज्यादातर कारोबारी इस मुहिम का समर्थन करते दिख रहे हैं। आम जनता ने भी प्रशासनिक अमले की इस मुहिम का समर्थन करते हुए इस जरूरी एवं उपयोगी कदम करार दिया है। आम लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस के सख्त रुख के चलते अब बाजार में पटाखेबाज बाइकरों के पटाखे बजने बंद हो गए हैं। ट्रिपल राइडिंग से लेकर बेतरतीब वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने वाले वाहन चालकों पर भी यातायात पुलिस का शिकंजा भारी पड़ रहा है। यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि मैहतपुर प्रवेशद्वार से लेकर पैट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर एनएच पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल ने कहा कि मुख्य बाजार के साथ साथ रेलवे रोड पर भी ध्यान दिया जाएगा। एसडीएम पृथीपाल सिंह ने कहा कि जिले के प्रवेशद्वार को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त करवाना मुख्य मकसद है। इसके लिए स्थानीय कारोबारियों के सहयोग से इस काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed