फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   19 year old Rahul dies due to bull attack

Una News: बैल के हमले से 19 वर्षीय राहुल की मौत

Thu, 12 Dec 2024 10:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
19 year old Rahul dies due to bull attack
दौलतपुर चौक के समीप गांव रायपुर में हादसा
विज्ञापन

सैलून का काम सीख रहा था, शाम को घर लौटते समय बैल ने किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के समीप गांव रायपुर में मंगलवार देर शाम बैल के हमले में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान राहुल पुत्र परमजीत निवासी रायपुर के रूप में हुई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। छानबीन जारी है।
जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय राहुल एक सैलून में काम सीख रहा था। रोज की तरह मंगलवार शाम को जब अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बैल ने उन पर हमला कर दिया। दोस्त ने तो भागकर जान बचा ली लेकिन राहुल उसकी चपेट में आ गया। गांव के उपप्रधान अमित शर्मा के मुताबिक बैल रास्ते में खड़ा था। दोनों लड़के दूसरी तरफ से पैदल आ रहे थे।
विज्ञापन

एकाएक बैल ने उनपर हमला कर दिया और राहुल को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 19 वर्षीय राहुल बचपन से काफी मेहनती था। अपने पिता की आर्थिक सहायता के लिए सैलून में काम सीख रहा था। अपने छोटे भाई- बहन व परिवार के लिए कुछ करने के सपने लेकर जीने वाले राहुल ने शायद ही कभी सपने में सोचा होगा कि वह अपने असहाय परिवार को इस हालत में छोड़ कर चला जाएगा। राहुल के पिता परमजीत पटवारखाने में चौकीदार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आर्थिक सहायता के लिए तहसीलदार कुलताज सिंह की टीम ने मिलकर परिवार को 25000 रुपये दिए। दौलतपुर चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में तैनात मेडिकल अधिकारी डॉ. संदीप नरूला ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed