फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   186 bottles of illegal country liquor recovered from two tenants

Una News: दो किरायेदारों से 186 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

Tue, 22 Jul 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
186 bottles of illegal country liquor recovered from two tenants
दोनों आरोपी टक्का गांव के रहने वाले, अरनियाला में किराये के मकान में रहते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना सदर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 186 बोतल (15.5 पेटी) देसी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी जिला मुख्यालय के समीप अरनियाला गांव में एक ही मकान में किराए पर रहते थे और मूल रूप से टक्का गांव के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार सोमवार को चौकी शहर ऊना की टीम लाल सिंगी के पास यातायात जांच कर रही थी, जहां योगेश कुमार (निवासी टक्का) से 48 बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर अरनियाला में रजत कुमार के किराए के मकान पर दबिश दी गई, जहां से 138 बोतल अवैध शराब मिली। एसपी अमित यादव ने बताया कि एक आरोपी की निशानदेही पर दूसरे को पकड़ा गया। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed