फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बजट न होने पर शिमला भेजे आठ स्कूलों के नाम

बजट न होने पर शिमला भेजे आठ स्कूलों के नाम

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बजट न होने पर शिमला भेजे आठ स्कूलों के नाम
ऊना। सीसीटीवी न होने पर परीक्षा केंद्र रद्द करने के शिक्षा बोर्ड के निर्देशों का खौफ स्कूल प्रबंधनों में पूरी तरह से समाया हुआ है। क्योंकि शिक्षा बोर्ड सासन स्कूल का परीक्षा केंद्र पहले ही रद्द कर चुका है। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन जैसे-तैसे परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने की कोशिशों में लगे हैं। जिससे विद्यालय के परीक्षा केंद्र को रद्द होने से बचाया जा सके। इसके अलावा आठ स्कूलों नंगड़ा, धर्मपुर, बल्ह, पनोह, त्यूड़ी, बडैहर, कुंगड़त, लमलैहड़ी के पास सीसीटीवी लगाने के लिए बजट न होने पर पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके चलते इन विद्यालयों लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने इनके नाम शिमला भेज दिए हैं। क्योंकि अगर परीक्षा केंद्र रद्द हो गया तो स्कूल के विद्यार्थियों को अन्य समीपवर्ती स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं देनी पड़ेंगी। जानकारी के अनुसार विस क्षेत्र हरोली के तहत एक स्कूल के शिक्षकों ने खुद पैसे इकट्ठा कर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी स्थापित किए हैं। साथ ही कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने भी सीसीटीवी के लिए अपनी ओर से सहयोग दिया है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला ऊना में 142 बोर्ड परीक्षा केंद्र है। जिनमें से 135 सरकारी स्कूलों के और सात गैर सरकारी स्कूलों के हैं। हालांकि निजी स्कूलों के सातों परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित हो चुके हैं लेकिन 135 सरकारी स्कूलों में से 109 स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन


आठ स्कूलों के नाम भेजे शिमला : धीमान
शिक्षा उपनिदेशक उच्च बीआर धीमान ने बताया कि जिला के अधिकतर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित किए जा चुके हैं। आठ स्कूलों के पास कैमरे लगाने के लिए बजट नहीं था। जिन्हें बजट उपलब्ध करवाने के लिए उनके नाम शिमला भेज दिए गए हैं। वहीं, कुछ शेष स्कूलों में अभी कैमरा स्थापित करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed