{"_id":"5c586910bdec224e0121d786","slug":"181549297936-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी स्किड़ होने से टकोली वासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी स्किड़ होने से टकोली वासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकोली के पास स्कूटी स्किड, वार्ड पंच की मौत
हादसे के दौरान पुली से नीचे जा गिरा था मृतक
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत ग्राम पंचायत टकोली के पंचायत सदस्य की स्कूटी स्किड होने पर पुली के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार पुत्र उधम सिंह उपतहसील जोल का रहने वाला था। रविंद्र कुमार सोहारी के बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान करता था और हर रोज की भांति रविवार को भी करीब साढ़े आठ बजे अपने घर टकोली की ओर जा रहा था। इस दौरान सोहरी से तलमेहड़ा रोड पर टकोली के समीप उसकी स्कूटी स्किड हो गई और वह पुली के नीचे जा गिरा। जब तक रविंद्र कुमार को अस्पताल ले जाते, उससे पहले उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे अपनी पत्नी जो एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं और अपने दो बच्चे छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुली के नीचे से उनके शव को बाहर निकाला और पुलिस चौकी जोल को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी जोल के प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दी और मृतक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। इलाके में पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार शर्मा की अचानक मौत का समाचार मिलने से चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैन रानी रनौत, ग्राम पंचायत सोहारी के प्रधान पवन ठाकुर, उपप्रधान सोमनाथ शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत टकोली मंगल सिंह, उपप्रधान राजेश राणा, पूर्व प्रधान कंचना कुमारी, बीडीसी सदस्य राधा रानी, विचित्र सिंह, बंता राम, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, उपप्रधान तलमेहड़ा जीवन सिंह, बीडीसी सदस्य तलमेहड़ा अशोक शर्मा, डॉक्टर मदन लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।