फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उत्कर्ष योजना के नाम पर अवैध उगाही, घरों में नेम प्लेट लगाने के वसूल लिए 100-100 रुपये

उत्कर्ष योजना के नाम पर अवैध उगाही, घरों में नेम प्लेट लगाने के वसूल लिए 100-100 रुपये

Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
उत्कर्ष योजना के नाम पर अवैध उगाही, घरों में नेम प्लेट लगाने के वसूल लिए 100-100 रुपये
गगरेट(ऊना)। जिलाधीश राकेश प्रजापति द्वारा बेटियों के उत्थान और शिशु लिंगानुपात को सुधारने के मकसद से जिला में शुरू की गई ऊना उत्कर्ष योजना में निचले स्तर पर कथित गोलमाल सामने आया है। आरोप है कि चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से संचालित इस उत्कर्ष योजना के तहत गगरेट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत में बेटियों के नाम की तख्ती के 100 रुपये वसूले गए। फिलहाल डीसी के आदेश पर इस योजना को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच बिठाई गई है। गौर हो कि बेटी के नाम से बने नाम के बोर्ड घर के बाहर लगाने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया था। लेकिन उपायुक्त के आदेशों के बिना ही 100 रुपये प्रति नाम प्लेट के वसूले जाने लगे। गौरतलब है कि बेटियों के जन्म व उनकी शादी के लिए शगुन के लिए बनी यह योजना बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है तथा लिंग अनुपात को भी अंकुश लगाने के लिए एक प्रशंसनीय पहल मानी जा रही है। इस योजना के नाम पर 100 रुपये प्रति नेम प्लेट लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि भी इस मामले से पल्ला झाड़ चुके हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भ्रू्ण हत्या के अनुपात को संतुलित करना है। कार्यक्रम में पूरे जिले में सबसे पहले मवां कहोलां पंचायत का चयन हुआ था। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था। कार्यक्रम को हर मंच पर सफलता मिल रही थी। लेकिन अपनी पंचायत को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए पंचायत स्तर पर इस अभियान को जमीनी स्तर पर उतारना था। जिलाभर की 133 पंचायतों में यह योजना कार्य कर रही है। वहीं, ग्राम पंचायत गगरेट के प्रधान राजकुमार ने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पैसे लिए हैं या नहीं। क्योंकि बोर्ड उन्होंने लगवाए हैं। पंचायत का इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीसी
वहीं, इस संबंध में उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि इस मामले में दोषियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। सीडीपीओ को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा। पंचायत प्रधान से भी इस मामले में पूछताछ होगी।
विज्ञापन


मामले की होगी जांच : डीपीओ
जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि यह योजना लिंग अनुपात को बराबर करने व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। जिन पंचायतों व नगर पंचायत में तख्ती के पैसे लिए हैं, उन्हें तुरंत पैसे वापस करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्हें पैसे लेने के लिए किसने कहा, इस बात की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed