फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी तल्ख

मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी तल्ख

Wed, 30 May 2018 08:04 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी तल्ख
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी तल्ख
विज्ञापन

जिला भर में बंद रहे बैंक, आज भी हड़ताल पर रहेेंगे बैंक कर्मी
मांगें न मानीं तो करेंगे उग्र आंदोलन : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को जिला भर में सभी सरकारी बैंकों के शटर डाउन रहे। बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन भी किया। बैंक कर्मियों की हड़ताल से रोजमर्रा के कामकाज ठप रहे जबकि दूरदराज से पहुंचे खाताधारकों को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर सभी बैंक कर्मियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सरकार व आरबीआई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारी मुकेश दुरेजा ने कहा कि आईबीए और सरकार के अड़ियल रवैये के चलते 10 लाख बैंक कर्मी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल में उनकी मांगें वेतन संशोधन पर शीघ्र समझौता, वेतनमान में उचित वृद्धि और अन्य सुविधाओं में सुधार, सभी बैंक अधिकारियों तक का वेतन संशोधन प्रमुख मांगें उठाई जा रही हैं। इस मौके पर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला समन्वयक उमेश ठाकुर ने कहा कि वेतनमान में मात्र दो प्रतिशत की वृद्धि का ऑफर देकर एक घिनौना मजाक किया है। उन्होंने कहा कि आईबीए मात्र दो प्रतिशत की वेतन वृद्धि, सरकार का वेतन वृद्धि पर ढुलमुल रवैये का यूनियन विरोध करती है। इस दौरान डीके संधू ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द ही उनकी मांगें न मानीं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राज कुमार डोगरा, राकेश शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, अनिल पुरी, राजेश शर्मा, राज कुमार शर्मा, विजय कुमार, सुभाष, अरविंद भारद्वाज, जसवीर सिंह और रचना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed