{"_id":"5ac8d0484f1c1bb4618b5f0a","slug":"181523109960-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच सड़क हादसे, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में पांच सड़क हादसे, पांच लोग घायल
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/दुलैहड़/टाहलीवाल (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अजनौली और बहडाला में हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पहला हादसा अजनौली में पेश आया जहां पर बाइक स्किड होने से प्रदीप कुमार निवासी समूर कलां को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरा हादसा बहडाला में पेश आया। हरदेव सिंह निवासी बहडाला स्कूटी पर सवार होकर ऊना से मैहतपुर की ओर जा रहा था।
बहडाला में पीछे से आ रहे एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में हरदेव सिंह की टांग फ्रैक्चर हुई है। घायल को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा बहडाला बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की पहचान प्रीतो देवी निवासी बहडाला के रूप में हुई है। महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा टाहलीवाल बाजार में एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार राज कुमार निवासी गांव बिदड़वाल तहसील हरोली को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं लालूवाल व टाहलीवाल मार्ग पर एक तेज रफ्तारी ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार मदन लाल निवासी गांव पौलियां बीत तहसील हरोली जिला ऊना को गंभीर चोटें आई हैं। घायल स्कूटी चालक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन