{"_id":"5ac0ca364f1c1b9a618b4c8f","slug":"181522584118-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को धरातल पर उतारने का होगा प्रयास : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को धरातल पर उतारने का होगा प्रयास : कंवर
Updated Sun, 01 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
virender kanwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी(ऊना)।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आने वाले समय में मत्स्य सहित अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के साथ जोड़कर आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया जा सके। उन्होंनेे कहा कि हमारे ग्रामीण स्तर पर कृषि, बागवानी और पशुपालन के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं तो मत्स्य पालन से किसान अपनी आर्थिकी को तेजी से कई गुणा बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होेंने विभागीय अधिकारियों से जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वीरेंद्र कंवर शनिवार देर सांय बंगाणा के लठियाणी में मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालकों व मछुआरों के लिए आयोजित एक जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवानों से भी नौकरियों के पीछे भागने बजाए स्वरोजगार से आगे बढ़ते हुए रोजगार देने वालों की श्रेणी में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंनेे कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जहां अनेक योजनाएं लेकर आई है तो अनुदान के तौर पर सरकार हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने युवाओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों के विस्तारीकरण की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
इस दृष्टि से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य श्याम लाल शर्मा, बीडीओ सोनू गोयल, भाजपा मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, लठियाणी की प्रधान सत्यादेवी, उपप्रधान जोगेंद्र, मलांगड़ पंचायत के प्रधान राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह, सोनी ठाकुर, बबली ठाकुर लोग उपस्थित थे।