{"_id":"5a97f5284f1c1bf07b8ba05e","slug":"181519908136-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव मंदिर में प्रवचनों की रसवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव मंदिर में प्रवचनों की रसवर्षा
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां में चल रही आठ दिवसीय शिव पुराण कथा के समापन पर वीरवार को पूर्णाहुति डाली गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर गिरधर गिरि ने अंतिम दिन भजन गाकर सबको भावुक कर दिया। वहीं महंत मंगलानंद महाराज ने आचार्य रोशन लाल के मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति डाली। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गिरधर गिरि ने कहा कि सत्ता यदि धर्म के रास्ते पर चलने से जनकल्याण निश्चित है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में बच्चों के साथ आना चाहिए। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर शाम लाल आंगरा, संजीव सैणी, हरिओम गुप्ता, अविनाश कपिला, अश्वनी जैतिक, विजय कुमार हांडा, अमन, राजीव भनोट, राजकुमार पठानिया, राजन पुरी, अशोक ओहरी, बलविंद्र गोल्डी, ऊषा ओहरी, उजागर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन