फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मंत्री वीरेंद्र कंवर का ऊना में जोरदार स्वागत

मंत्री वीरेंद्र कंवर का ऊना में जोरदार स्वागत

Sun, 31 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मंत्री वीरेंद्र कंवर का ऊना में जोरदार स्वागत
ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का पहली बार अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाडों एवं बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मैहतपुर, कुटलैहड़, झलेड़ा, बसाल, टक्का, कोटला खुर्द, खुरवाईं, थानाकलां, बंगाणा में तोरणद्वार और हार पहनाकर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के गांवों की दिशा व दशा बदलने वाले विभाग प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें आवंटित किए हैं। जिला ऊना व कुटलैहड़ के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम बसाल में माथा टेका। इससे पहले विश्राम गृह ऊना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री लखवीर लक्खी, सुमित शर्मा, भाजपा नेता यशपाल राणा, सतवंत, हर्ष कौशल, एसडीएम पृथीपाल सिंह, संजीव धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed