{"_id":"59f9b9444f1c1b0d698b8b0d","slug":"181509538116-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में मंगलवार को इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शगुन सिक्का ने बताया कि प्रतियोगिता में चार सदन बनाए गए थे। इसमें स्तुति, अक्षिता, सिमरन, प्रियंका, दीपांशी, मास्टर दीपांशु, सुहानी और मास्टर अंकुश ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय इंटरनेट से होने वाले लाभ और हानि पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने खूब वाद-विवाद किया।
इस प्रतियोगिता में सुमन नड्डा, भारती कालिया और वीना शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका बखूबी निभाई। वाद विवाद प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की दीपांशी ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा नवीं से सिमरन ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी विनोद आनंद और स्कूल के सलाहकार एवं प्रशासक एमआर शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में नीतू कक्कड़, मनोज, पूजा वर्मा, दीपिका, पूजा ठाकुर, अदिति शर्मा, शीपाली वर्मा, प्रियंका, नीना शर्मा, सोनिया शर्मा और सारिका उपस्थित रहे।