फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   18 crores are being spent on resurfacing ancient ponds: Mukesh Agnihotri

प्राचीन तालाबों की रिर्चाचिंग पर खर्चे जा रहे 18 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 27 Oct 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
18 crores are being spent on resurfacing ancient ponds: Mukesh Agnihotri
उपमुख्यमंत्री ने की हरोली के बालीवाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन

बोले- समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टोबों की रिचार्चिंग पर 18 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही है। इसमें हर गांव के आखिरी कोने तक विकास के लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा करने में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपक्रम है।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने यह बात शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया और जनता की मांगों तथा आग्रहों का समाधान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालीवाल क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाओं से यह क्षेत्र आने वाले समय में विकास का अगुआ होगा। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के मकसद से बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण किया जा रहा है। 70 करोड़ रुपये की इस योजना में बालीवाल क्षेत्र को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त बीत क्षेत्र में 62 करोड़ की पानी की स्कीम का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बालीवाल क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 21 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का काम चल रहा है। इनमें बालीवाल के लिए 7.80 करोड़ रुपये लागत की एशियन विकास बैंक की योजना, 10 करोड़ की हरोली-पंजुआणा योजना तथा नाबार्ड की 2.83 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। बालीवाल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 बड़े भंडारण टैंक बनाए गए हैं। इनमें बालीवाल में एक लाख लीटर तथा जोड़ियां, भानेवाल व पंजुआणा में 40-40 हजार लीटर और गुजरांवाला में 20 हजार लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं।

अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी होंगी शुरू
अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टर तैनात किए गए हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने बालीवाल में श्री गुरु रविदास मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed