फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नपं गगरेट अब घर द्वार से उठाएगी कूड़ा

नपं गगरेट अब घर द्वार से उठाएगी कूड़ा

Fri, 01 Mar 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
नपं गगरेट अब घर द्वार से उठाएगी कूड़ा
गगरेट(ऊना)। नगर पंचायत गगरेट ने स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देते हुए अब घर-द्वार से कूड़ा कर्कट उठाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। गत दिवस गगरेट नगर पंचायत की अध्यक्ष किरण वर्मा ने सभी घरों से गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा एकत्रित करने के लिए विशेष रूप से बनाई रेहड़ियों को हरी झंडी दिखा कर विधिवत योजना की शुरुआत की। गगरेट नगर पंचायत में कुल 7 वार्ड हैं। जिनमें लगभग 1000 रिहायशी मकान व लगभग 500 के करीब दुकानें हैं। गगरेट नगर पंचायत की यह कूड़ा एकत्रित करने वाली रेहड़ियां प्रतिदिन सभी घरों व दुकानों पर जाकर अलग-अलग कूड़ा इकट्ठा करेंगी। जिसमें प्रति घर से 30 रुपये प्रति माह व दुकानों से 50 रुपये प्रति माह के हिसाब से फीस भी ली जाएगी। जिनमें हलवाई व मिठाई की दुकानों से अलग से फीस का प्रावधान है। हालांकि अभी एक माह तक लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक करने के लिए 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक जागरूकता अभियान शुरू किया है। विधिवत रूप से एक अप्रैल से यह योजना पूर्णतया लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


मुहिम बनाएगी नपं को स्वच्छ : किरण
नगर पंचायत गगरेट की अध्यक्ष किरण वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत के घरों व दुकानों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। जिससे गगरेट को सुंदर व स्वच्छ रखने में सहयोग मिलेगा। नगर पंचायत गगरेट के सचिव सतीश ठाकुर ने कहा कि गीला व सूखा कचरा उठाने के लिए सरकार के आदेशों के अनुसार यह कार्य शुरू किया है तथा सभी गगरेट वासियों से इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील भी करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed