गगरेट(ऊना)। नंगनोली में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ के फुटबाल मुकाबलों में दूसरे दिन के खेल में नगनोली स्कूल की टीम ने दिन भर में दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में वाईएफसी खड्ड ने वाईएफसी पंजावर को 1-0 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में वाईएफसी पंडोगा ने शाह क्लब को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में नगनोली स्कूल की टीम ने टाइगर क्लब पंडोगा को 5-0 से करारी शिकस्त दी। अगले दिलचस्प मुकाबले में नगनोली स्कूल की टीम ने पंडोगा जूनियर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में वाईएफसी खड्ड ने स्टार क्लब पंजावर को 2-0 से हराया। वहीं वाईएफसी पंडोगा ने वाईएफसी नगनोली को 1-0 से हराया। नगनोली के रमेश लौ ने बताया कि इन मैचों में स्टार मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। जिनमें पंडोगा के रजत, नगनोली के रविंद्र, खड्ड के अमन, पंडोगा के रमन व पंडोगा के ही रमनदीप को स्टार मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। दूसरे दिन के मैच की शुरुआत गांव के ही वरिष्ठ नागरिक 91 वर्षीय हरभजन सिंह व 81 वर्षीय जगदीश दत्ता ने की। इस अवसर पर उनके साथ पर रमेश लौ सहित शामलाल, गुरनाम, बीरबल, जमालदीन, गुरनाम, उपिंदर, अशोक, अनिल, अश्वनी, राकेश, चंद्रमोहन, सुरेश मान, संजीव कुमार, हरीश, आकाश, जगदीश, मलकीयत, गुविंद्र गोल्डी, ओंकार नाथ सहित कई लोग उपस्थित थे।