{"_id":"5b0aa6a44f1c1bda6e8b4d66","slug":"171527424676-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नैना देवी के दरबार में फूलों से बनेगी अब हवन समग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नैना देवी के दरबार में फूलों से बनेगी अब हवन समग्री
Updated Sun, 27 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/नंगल।
बीबीएमबी मैनेजमेंट ने समाज सेवी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए नैना देवी मंदिर न्यास को फूलों से हवन सामग्री बनाने की मशीन भेंट की है। हवन सामग्री बनाने वाली इस मशीन की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। बीबीएमबी मैनेजमेंट ने मंदिर न्यास को आरओ सिस्टम से युक्त वाटर कूलर भी भेंट किया।
बीबीएमबी के चेयरमैन दविंद्र शर्मा के नेतृत्व में मां नैना देवी के दरबार में फूलों से हवन सामग्री बनाने की मशीन भेंट की। मशीन का विधिवत उद्घाटन बीबीएमबी चेयरमैन दविंद्र शर्मा मां नैना देवी के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद मशीन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
बीबीएमबी के मुख्य अभियंता संजीव सूरी, उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज सहित अन्य भी उपस्थित थे। हुसन लाल कंबोज ने बताया कि मां के दरबार में चढ़ाए फूलों के सूखने पर उन्हें अब उतार कर फेंक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन