{"_id":"5b0442cf4f1c1be6408b72ae","slug":"171527005903-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठठ्ठल में आगजनी से तीन पशुशालाएं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठठ्ठल में आगजनी से तीन पशुशालाएं राख
Updated Tue, 22 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठ्ठल में आग से तीन पशुशालाएं राख
अंब (ऊना)। क्षेत्र के गांव ठठ्ठल में आग से तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। जबकि, कटौहड़ कलां में खेतों में आग से रखा बालन भी जल गया। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत पड़ते ठठ्ठल में मंगलवार दोपहर के करीब दो बजे जोगिंद्र कुमार, चमन लाल, दर्शन कुमार तीनों पुत्र प्रकाश चंद की पशुशालाओं में अचानक आग लग गई। आग देखकर लोगों ने उस पर काबू पाने का प्रयास किया और फायरब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन खड़पोश गोशालाएं पूरी तरह जल गईं। अग्निकांड से तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। कटौहड़ कलां में कुलदीप कुमार, राम प्रसाद, संसार चंद के खेतों में अचानक लगी आग के कारण खेतों के पास पड़ा बालन जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं, अंब फायरस्टेशन इंचार्ज सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि मंगलवार को ठठ्ठल और कटौहड़ कलां में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।