{"_id":"5a4a41834f1c1bc20a8b5d6b","slug":"171514815875-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में लगातार छठी बार चैंपियन बना ऊना कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल में लगातार छठी बार चैंपियन बना ऊना कॉलेज
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
handball
- फोटो : handball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना।
विज्ञापन
सरकाघाट कॉलेज में हुई हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता में ऊना कॉलेज एक बार फिर चैंपियन बना है। ऊना कॉलेज ने बिलासपुर को हरा कर लगातार छठी बार विजेता का खिताब जीता। स्पोर्ट्स इंचार्ज नंद लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पीजी कॉलेज बिलासपुर और ऊना कॉलेज के बीच हुआ। इसमें ऊना कॉलेज ने बिलासपुर को 34-23 के अंकों से पराजित कर दिया। टीम का ऊना कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हैंडबाल टीम में कैप्टन रविंद्र, अनिल, धर्मेंद्र, गौरव, मोहित, पंकज, दीपक, अनुज, कार्तिक, अंकुश, लवप्रीत, त्रिलोक राज, सुशील, सतनाम और सुनील शामिल थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि टीम ने लगातार हैंडबाल में चैंपियन का खिताब हासिल किया है। इससे कॉलेज का नाम भी रोशन हुआ है। इस अवसर पर प्रो. पीएस ठाकुर, प्रो. दर्शन धीमान, प्रो. पुनीत प्रेम, प्रो. अनिल डोगरा और कोच कुलदीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
0000