{"_id":"59f86d784f1c1ba7678b89dc","slug":"171509453176-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश चंदेल ने संभाला पीएम मोदी की रैली का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश चंदेल ने संभाला पीएम मोदी की रैली का जिम्मा
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने 5 नवंबर को ऊना के इंदिरा मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बतौर प्रभारी जिम्मा संभाल लिया है।
विज्ञापन
सुरेश चंदेल ने जिला भाजपा के नेताओं से मिलकर मोदी की रैली को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए सुरेश चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्र से मतदाता आएंगे।
विज्ञापन
सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली से भारतीय जनता पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को कई विकास की योजनाएं दी हैं। यह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो विकास के लिए योजनाएं देने भी आते हैं और चुनाव के प्रचार के लिए भी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता हरि ओम भनोट, भाजपा मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन