फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   170 crore water supply scheme for Bulk Drug Park in full swing

Una News: बल्क ड्रग पार्क के लिए 170 करोड़ की जलापूर्ति योजना की कवायद तेज

Fri, 12 Jun 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
170 crore water supply scheme for Bulk Drug Park in full swing
ऊना। निवेश की राह देख रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए पानी का पुख्ता इंतजाम करने की कवायद तेज हो गई है। हरोली उपमंडल के पोलियां में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की भविष्य में जलापूर्ति को लेकर योजना का प्रारूप तैयार हो गया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने 170 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का प्रारूप तैयार कर उद्योग विभाग को भेज दिया है। योजना के तहत भभौर साहिब से 30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पानी पालकवाह तक पहुंचाया जाएगा, जहां से बल्क ड्रग पार्क सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के तहत भभौर साहिब में स्थित जल शक्ति विभाग की उठाऊ सिंचाई योजना के समीप से पानी उठाया जाएगा। इसके लिए करीब 600 एमएम व्यास की पाइप बिछाई जाएगी। करीब 30 किलोमीटर तक पाइप बिछा कर पानी को पालकवाह तक पहुंचाया जाएगा। पालकवाह में एक मुख्य भंडारण टैंक का निर्माण होगा, जहां से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार किया गया परियोजना प्रारूप उद्योग विभाग ने प्रदेश सरकार को भेज दिया है। प्रदेश स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क के लिए जलापूर्ति को लेकर जल शक्ति विभाग द्वारा दुलैहड़ में 15 ट्यूबवेल लगाए गए हैं, इसके माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक उद्योगों को 15 एमएलडी की पानी की सप्लाई होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 मार्च 2020 को बल्क ड्रग पार्क योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1,923 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार की अनुदान राशि 1,118 करोड़ रुपये है।
वहीं 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से खर्च की जाएगी। 1402.44 एकड़ भूमि पर इसे बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed