{"_id":"625daaaccb42da4bbf47e7a1","slug":"17-year-old-strangulates-himself-to-death-in-una-s-jakheda-una-news-sml406089428","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखेड़ा में नाबालिग ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखेड़ा में नाबालिग ने लगाया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते जखेड़ा में सोमवार शाम को एक साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने एहतियातन नाबालिग का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, किशोर की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नाबालिग किशोर और उसके परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। नाबालिग शादी समारोह से जल्द ही लौट आया। इस पर परिजनों ने उसे फोन कॉल भी किए, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाए। किशोर का बड़ा भाई उसे देखने के लिए घर पहुंचा तो उसने पाया कि छोटा भाई अपने कमरे में दुपट्टे से बनाए फंदे पर लटका हुआ है।
नाबालिग ने अपने कमरे पर पंखे से फंदा लगाया हुआ था। भाई को फंदे पर लटका देख उसने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। एएसपी प्रवीण धीमान भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस घटना से परिजन क्षुब्ध हैं और फिलहाल कोई खास नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल में जांच पड़ताल कर तथ्य एकत्रित किए हैं। नाबालिग पढ़ाई छोड़ चुका था और जेसीबी चलाने का प्रशिक्षण ले रहा था। उधर, इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।