फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जांबाज की सलामती के लिए मांगी दुआ

जांबाज की सलामती के लिए मांगी दुआ

Wed, 20 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
जांबाज की सलामती के लिए मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंजावर/ऊना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के बीच घायल हुए ईसपुर के लवाणा माजरा निवासी सैनिक दविंद्र कुमार पुत्र राम चंद की सलामती लिए कई हाथ दुआ मांग रहे हैं।

स्थानीय लोग दिन-रात भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका जांबाज बेटा जल्द से जल्द स्वस्थ होकर लौटे। दविंद्र कुमार के पिता रामचंद तथा पत्नी कंचन ने कहा कि उन्हें उनकी बहादुरी पर नाज है। कंचन ने कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कई सैनिक शहीद हो गए। इसी दौरान दविंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गए। लेकिन वह इतने बहादुर हैं कि घायलावस्था में भी कुछ देर लड़ने के बाद करीब आधा किलीमीटर पैदल चलकर मेडिकल वैन तक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपने सैनिक साथियों के साथ इस हमले के मास्टर माइंड कुख्यात आतंकी गाजी और कामरान को ढेर किया।
विज्ञापन


पिता राम चंद ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दविंद्र ने बुलेट प्रूफ हेलमेट और जैकेट पहन रखी थी। दहशतगर्दों से लोहा लेते हुए गोली सीधी उनके बुलेट प्रूफ हेलमेट में लगी हालांकि जान तो बच गई लेकिन गोली के कुछ छर्रे उनकी आंख में चले गए। इससे वह घायल हो गए। दविंदर का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि तीन माह पहले ही दविंद्र सिंह की कंचन से शादी हुई थी। शादी के बाद लगभग एक महीने पहले ही दविंद्र पुलवामा के लिए रवाना हो गए थे। गांव के बच्चे से लेकर बूढ़े तक बस दविंद्र का ही नाम जुबान पर है। जल्द से जल्द उनका भाई, बेटा, दोस्त और जांबाज सैनिक ठीक होकर गांव वापस आए यही वे दुआ कर रहे हैं। ईसपुर के दमामियां मंदिर में भी लोगों ने उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कि गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से मिले अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने घायल जवान दविंद्र कुमार के ईसपुर के लवाणा माजरा में उनके घर जाकर उनके परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने दविंद्र कुमार के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनकी बहादुरी को सराहा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब देश की बात आती है तो हिमाचल के सैनिक हमेशा आगे रहते हैं। हमें ऐसे शूरवीरों पर नाज है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed