फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हरोली में होगा जनमंच कार्यक्रम

हरोली में होगा जनमंच कार्यक्रम

Wed, 27 Jun 2018 05:08 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
हरोली में होगा जनमंच कार्यक्रम
जनमंच कार्यक्रम से होगा हरोली वासियों की समस्याओं का निपटारा
विज्ञापन

विभागों के अधिकारी रहेंगे मौके पर मौजूद, विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला में दूसरा जन मंच कार्यक्रम हरोली मिनी सचिवालय परिसर में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्रों को जोडने तथा जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कडी में ग्राम पंचायत बढ़ेडा, सैंसोवाल तथा भदसाली में लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा गृहिणी सुविधा योजना, राशन कॉर्डों का नवीनीकरण एवं डिजिटाईजेशन बारे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के महत्व बारे भी जागरुककर गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लोगों को जागरूक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बताया कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत उन पात्र महिला परिवारों को सरकार की ओर से मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा। जिनके पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई तथा आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्रों का भी वितरण किया गया। इसके अलावा राशन कॉर्डों के नवीनीकरण एवं डिजीटाईजेशन बारे भी लोगों को अवगत करवाया गया।

पहली जुलाई को निर्धारित जन मंच कार्यक्रम के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र की दस पंचायतों हरोली, छेत्रां, हीरा नगर, गोंदपुर जयचंद, ललडी, कर्मपुर, सैंसोवाल, बढ़ेडा, भदसाली हार तथा लोअर पंजावर शामिल हैं का चयन कर सरकार की प्रमुख योजनाओं का शतप्रतिशत कार्यन्वयन सुनिश्चित बनाना है तथा गृहणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन-धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, राशन कॉर्डों का डिजिटाईजेशन, भावी माताओं का पंजीकरण एवं प्रतिरक्षण तथा सभी घरों में शौचालय के इस्तेमाल को लेकर सबंधित दस पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार पर किया जा रहा है ताकि छूटे हुए पात्र लोगों को सरकार की इन योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed