{"_id":"5b24fb464f1c1b264d8b6dcb","slug":"161529150278-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहलां की बेटी रिचा सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहलां की बेटी रिचा सेना में लेफ्टिनेंट
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहलां की बेटी रिचा सेना में लेफ्टिनेंट
बंगलूरू के दीक्षांत समारोह में सम्मानित, उधमपूर जम्मू में देंगी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला ऊना की पंचायत अपर देहलां की बेटी रिचा भाटिया ने सेना में लेफ्टिनेंट का रैंक हासिल किया है। 11 जून को बंगलूरू में आयोजित दीक्षांत समारोह में सेना ने रिचा को लेफ्टिनेंट के रैंक से शोभित किया। उसकी प्रथम पोस्टिंग कमांड हॉस्पिटल, नॉर्दन कमांड, उधमपुर, जम्मू में हुई है। रिचा को यह रैंक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल, एयर फोर्स बंगलूरू से साढ़े तीन वर्ष का जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद दिया गया है। 6 जुलाई, 1995 को पिता राज कुमार तथा माता शुभलता के घर जन्मी रिचा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि है। पिता मैहतपुर स्थित एक निजी उद्योग में कर्मचारी हैं जबकि माता गृहणी हैं। उसने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला से दसवीं में 9.2 सीजीपीए और प्लस टू मेडिकल में 78 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद 2014 में कॉलेज ऑफ नर्सिंग बंगलूरू में दाखिला लिया। रिचा ने अपनी उपलब्धि का सारा श्रेय ईश्वर सहित अपने पूर्वजों, बड़े-बूढ़ों और माता-पिता को दिया है।