फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वां नदी के किनारे उगी फसल जेसीबी से उखाड़ी

स्वां नदी के किनारे उगी फसल जेसीबी से उखाड़ी

Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
स्वां नदी के किनारे उगी फसल जेसीबी से उखाड़ी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पेखूबेला और नंगड़ा के किसान एक ठेकेदार की गुंडागर्दी से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि एक ठेकेदार जबरन उनकी स्वां किनारे उगी फसल को बर्बाद करने का प्रयास कर रहा है। व्यक्ति किसानों को धमकियां दे रहा है। देर रात मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को भी पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार किसानों ने बताया कि वह पेखूबेला, नंगड़ा गांव के स्वां नदी में फसल उगाने का काम किसान पिछले कई सालों से कर रहे हैं।

इस सीजन में अब उनकी फसल भी काफी बड़ी हो गई है। अब अचानक ही एक ठेकेदार जो कि रेत उठाने का काम करता है, वह जेसीबी लगाकर रेत उठाना चाहता है। ग्रामीणों ने ठेकेदार को कहा कि उनकी फसल अब कटाई के लिए तैयार है और थोड़ा समय दें। इस फसल पर किसानों के लाखों रुपये लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस सीजन के बाद वह वहां से रेत उठा ले, उनको कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन


इसके बावजूद ठेकेदार ग्रामीणों को धमका रहा है जिससे किसान परेशान हैं। वह अपनी ऊंची पहचान की धौंस जमा रहा है। किसानों ने कहा कि वे खेतीबाड़ी से ही अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे में इस तरह की गुंडागर्दी से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। ग्रामीणों ने एसपी ऊना दिवाकर शर्मा से मांग की है कि इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सबीर, बसीर, नवी, सरोज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed