फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम से जुड़ें : एडीसी

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम से जुड़ें : एडीसी

Wed, 14 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम से जुड़ें : एडीसी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
एडीसी कृतिका कुलहरी ने कहा कि ऊना में ज्यादा से ज्यादा सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी उद्योग भी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के साथ जुड़ें। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत देश में अप्रेंटिस की भागीदारी को वर्तमान में 2.3 लाख से बढ़ाकर वर्ष 2020 तक 50 लाख करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एडीसी बुधवार को जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल कामगारों और कर्मचारियों का 2.5 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक संलग्न कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से प्रति अप्रेंटिसशिप 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से स्टाइपेंड मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि ऊना में केवल दो सरकारी उपक्रमों एचआरटीसी और बिजली बोर्ड को छोड़कर किसी भी अन्य विभाग की ओर से यह सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने सभी बड़े विभागों से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत अपना पंजीकरण करवाकर उपलब्ध अप्रेंटिसशिप की सूची मुहैया करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला के निजी उद्यमियों से उनके यहां उपलब्ध अप्रेंटिसशिप की सूची भी उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। कृतिका कुलहरी ने जिला में विभिन्न सरकारी उपक्रमों व निजी उद्योगों की ओर से अधिसूचित अप्रेंटिसशिप की 232 सीटों में से 71 पर अप्रेंटिसशिप की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने सभी सरकारी व निजी उपक्रमों से रिक्त अप्रेंटिसशिप की सीटों को भरने का भी आह्वान किया। समिति के सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना यशपाल रायजादा ने राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed