फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बरसो रे मेघा-मेघा...पर छात्रों की धमाल

बरसो रे मेघा-मेघा...पर छात्रों की धमाल

Wed, 27 Dec 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बरसो रे मेघा-मेघा...पर छात्रों की धमाल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
डीएवी स्कूल अंबोटा में बुधवार को पहले चरण के वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। पहले चरण के समारोह में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उदयपुर के एसडीएम सुनील वर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष केसी कतना ने विशेष अतिथियों के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्वलन से शुरू हुए समारोह में सबसे पहले डीएवी गान गाया गया। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

नन्हें-मुन्नो ने बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है और बरसो रे मेघा मेघा पर पूरा पंडाल झूमने पर मजबूर हो गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने एलकेजी से छठी कक्षा के बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा। प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने बताया कि समारोह का दूसरा चरण 29 दिसंबर को होगा। इसमें गगरेट विधायक राजेश ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। इस समारोह में सातवीं से जमा दो तक के बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
नौनिहालों में अर्नव, मेहुल, प्रांजल, राहुल, शिवांगी, तरणजोत, वैष्णवी, दिव्यजोत, दयूती कौर, हर्षित सूद, ईशान, केशव, पर्व, प्रज्ञा, सिया डडवाल, अवनीश, दीपांजली, ध्रुव, गीतांजली, ओजस्विनी, प्राची, प्रणव, रावी, रिद्धिमा, रोहन, शगुन, वंशिका, अनवी, दक्ष कुमार, महक, प्रनीता, प्रतीक्षा, शांतनू, सुमिरन, सुशांत, हर्षित, मयंक, परीक्षित, समीर, शयस्ता, तनुज, आयूष, इशिका, मुस्कान, रुद्राक्ष, समीहा, शुभम, सिमरन, वंशिका, श्रेयल, आर्य, अंजली, अर्शिया, आरुषि, भानूप्रिया, कामायनी, कीर्ति प्रताप, ममता, मिकिता, पल्लवी, प्रणव, सात्विक, शुभ्रा, तनवी, वरदान, यति, आरव, आहना, आर्यमान, अनवी, चंद्रमौली, दक्ष, देवांश, कनुप्रिया, कृतिक, प्रकृति, सूर्यांश को पुरस्कारों से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed