{"_id":"5a2943b34f1c1b6e468b8ee8","slug":"161512653747-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर महिला को मिल रही यातनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने पर महिला को मिल रही यातनाएं
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
जिला में बेटियों के लिंगानुपात के चिंताजनक आंकड़े देखते हुए एक तरफ प्रशासन समाज को जागरूक करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत अभियान छेड़े जा रहा है। वहीं उपमंडल अंब के लोअर भंजाल में एक महिला को बेटी होने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता को ससुराल पक्ष दहेज और आत्म हत्या करने के लिए उकसा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह अप्रैल 2015 में हुआ था। विवाह के तीन-चार माह बाद ही पति ने पैसे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह पिता से सात-आठ लाख रुपये लेकर आने के लिए कहने लगा। बाद में बेटी पैदा होने पर परिवार के सदस्यों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता प्रोमिला देवी ने बताया कि पति, सास, जेठ और पति के मामा उसे मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं और मेरी बेटी को घर लाने की बात पर मरने मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।