फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बसपा अध्यक्ष का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग

बसपा अध्यक्ष का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग

Fri, 24 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक राज्य सचिव रमेश सारथी की अध्यक्षता में ऊना विश्राम गृह में हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला ऊना इकाई सहित विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने राज्य बसपा अध्यक्ष विजय नायर का इस्तीफा मंजूर न करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से की।

राज्य सचिव रमेश सारथी ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने प्रदेश के बसपा प्रभारी एमएल तोमर के विरुद्ध नाराजगी जाहिर कर मायावती से तोमर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चार साल में बसपा प्रभारी ने प्रदेश कार्यकारिणी को बहन मायावती से मिलने नहीं दिया, न ही चुनावों को लेकर कोई रणनीति बनाने दी। प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रचार के लिए नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी ने अपनी मनमर्जी कर हिमाचल में पार्टी को कमजोर किया है और बहन मायावती को भी कार्यकर्ताओं से दूर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी ने 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 40 सीटों पर ही प्रत्याशियों को खड़े होने दिया। राज्य अध्यक्ष विजय नायर सभी सीटों पर चुनाव लड़वाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को मतगणना के बाद बहन मायावती से मिलकर पूरी रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पार्टी विजय नायर का इस्तीफा स्वीकार करती है तो इसके लिए पूरी राज्य कमेटी, पार्टी कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे। इस बैठक में रवि चौधरी, मनोहर लाल, रमेश भटोली, वचन, राजकुमार, बलवंत, रमेश, रविंदर हरीश, शमशेर, अमरीक, राहुल, तरसेम, अजय और पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed