{"_id":"5a0c2a784f1c1bf4688bb66a","slug":"161510746744-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Prize
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एलकेजी से द्वितीय कक्षा के बच्चों को शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में ए ग्रेड पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया।
वहीं बाल दिवस पर डीएवी स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार और प्रोत्साहन छात्रों के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ही अग्रणी नहीं है, बल्कि शैक्षिक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग में से प्रेरणा महाजन और संगीता शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
सम्मान समारोह में एलकेजी से अगम शर्मा, अनमोल ठाकुर, धृति, हरमन, कनव, विनायक, सुशांत और उमेश को सम्मानित किया गया। एलकेजी रेड से अयान मोदगिल, प्रियांश, राघव डोगरा, रुतवी ठाकुर, शाहाजप्रीत कौर, तनिश, रिद्धिमा और दिव्यांशी शर्मा, एलकेजी येलो से किरण सैणी, पनवी, आरव चौधरी, वैष्णवी, शानवी शर्मा, दिव्यांशी और अदिति शर्मा को सम्मानित किया। वहीं एलकेजी ग्रीन से अवंतिका, नितिका हांडा, अरनव धीमान, समर्थ शर्मा, आयुष और गुरजोत सैणी को सम्मानित किया गया। यूकेजी से अंबिका, देवांश, अचराज कौर, आन्या ठाकुर, नंदिनी, आकांक्षा और अंश को सम्मानित किया। पहली कक्षा से राघवी पुरोहित, आशुतोष, अभिमन्यु, आन्या पुरी, अमिठी, आदित्य शर्मा, हरनीत, अंशिका, अनमोल रतन, इशिता को सम्मान मिला। दूसरी कक्षा के आदित्य चौधरी, अंशिक सचदेवा, वंशिका कौशल, अहान, अंकिता कलरी, कैश्वी पांडे, हितिका, आशिमा, अमोली शर्मा, कनिका, प्रीक्षा, दिव्या और राघव शर्मा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन