{"_id":"5a0ae6164f1c1bca678bb5e0","slug":"161510663702-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठठल स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठठल स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
रावमापा ठठल में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। इस शिविर के शुभारंभ पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि भूप सिंह ने स्वयंसेवियों से कहा कि एनएसएस से बच्चों में मिलजुल कर काम करने और आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार धीमान ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में जागरूक किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार और कुमारी शशी ने बताया कि इस सात दिवसीय एनएसएस शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वयंसेवी स्कूल परिसर और गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करेंगे। इसके अलावा स्वयंसेवी नशे के दुष्प्रभावों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार धीमान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार व कुमारी शशी सहित स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन