फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी में बदलाव

कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी में बदलाव

Tue, 24 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)।
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने चुनाव ड्यूटी में वरिष्ठता को ध्यान में न रखे जाने का आरोप लगाया है। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विनोद बन्याल, जिला ऊना के प्रधान विकास रतन, महासचिव अजय जयसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज ने अंब में प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि ऊना में चुनावों के लिए लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी में भारी उलटफेर है जिससे कर्मचारियों में बेहद निराशा है। जिला में ड्यूटी लगाते समय वरिष्ठता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। जो लोग पदसोपान में वरिष्ठ हैं, उनको पोलिंग अफसर और जो लोग कनिष्ठ हैं, उन्हें पीठासीन अधिकारी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से ड्यूटी के कारण कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। ऐसे में चुनावी ड्यूटी कर पाना कर्मचारियों के लिए कठिन प्रतीत हो रहा है। उन्होंने ड्यूटी को वरिष्ठता के आधार से लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को ड्यूटी लगाए जाने का दायित्व दिया गया है, उन्होंने ड्यूटी लगाते समय संभवतया जल्दबाजी दिखाई है। विनोद बन्याल ने कहा कि चुनाव रिहर्सल वाले दिन भी भारी अव्यवस्था देखने को मिली थी। कर्मचारियों के बैठने, खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं की गई थी। यहां तक की पीने का पानी भी नहीं मिल रहा था। उन्होंने उपायुक्त ऊना से मांग की है कि कर्मचारियों के रहन सहन, बैठने और खान-पान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि चुनाव रिहर्सल और जब कर्मचारी अपने गंतव्य की ओर काम को जाएंगे, तब उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारी वर्ग अपने कर्तव्य को लेकर कृतसंकल्प हैं और जिला को इस कार्य में नंबर वन बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed