{"_id":"5967a1b64f1c1b52758b45cd","slug":"161499963830-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक मंडलों से पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक मंडलों से पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
ऊना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र ऊना ने जिले के युवक/महिला मंडलों से सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। युवक/महिला मंडल इसके लिए आवेदन फार्म 15 अगस्त तक नेहरू युवा कार्यालय ऊना से प्राप्त कर सकते हैं। जबकि, 30 अगस्त तक फार्म जमा करवा सकते हैं। एनवाईके के लेखाकार विजय भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 16 प्रकार की गतिविधियों की रिपोर्ट की फाइल बनाकर एनवाईके कार्यालय ऊना में जमा करवाएं। इसमें जिला स्तर पर प्रथम आने पर क्लब को 25 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, फिर यह क्लब राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। जहां प्रथम आने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रदेश में प्रथम आने पर फिर यह क्लब राष्ट्रीय स्तर के लिए आवेदन करेगा। नेशनल लेवल पर प्रथम आने पर पांच लाख, द्वितीय आने पर तीन लाख तथा तृतीय स्थान हासिल करने पर दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ये सभी इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इन पुरस्कारों के निर्धारण के लिए एक अप्रैल, 2016 से 31 मार्च 2017 तक की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। जिन युवक/महिला मंडलों एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, एड्स जागरूकता, अंधता निवारण, सामाजिक शिक्षा, सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज कल्याण, पर्यावरण संबर्धन, स्वरोजगार, महिला सशक्तीकरण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ पेयजल, मनरेगा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सामुदायिक विकास तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन