फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   16000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 16 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
16000 devotees paid obeisance at the shrine of Mata Chintpurni.
चिंतपूर्णी में कथा कार्यक्रम में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार को 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर और चिंतपूर्णी बाजार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते डबल लाइन पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को चिंतपूर्णी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भक्तों की संख्या अधिक रही। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता के दरबार की ओर बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई श्रद्धालु माता की भेंटें गाते हुए और जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे थे। जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मंदिर मार्ग पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, वहीं बाजार में भी रौनक देखने को मिली। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती गई और डबल लाइन पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि वीरवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चिंतपूर्णी में कथा कार्यक्रम में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स

चिंतपूर्णी में कथा कार्यक्रम में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed