फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1600 fruit plants distributed in the Deputy Commissioner's office premises

Una News: उपायुक्त कार्यालय परिसर में वितरित किए 1600 फलदार पौधे

Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
1600 fruit plants distributed in the Deputy Commissioner's office premises
ऊना। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के तत्वावधान में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल की पत्नी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष रेणु शेरावत ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नींबू, संतरा, आंवला, माल्टा, बेहड़ा, कचनार और मीठा नींबू जैसी उपयोगी प्रजातियों के कुल 1600 फलदार पौधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को वितरित किए गए। इस अवसर पर रेणु शेरावत ने रेड फलमेरिया का पौधा रोपित करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि मानसून सीजन पौधरोपण जरूर करें। कार्यक्रम में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ नरेंद्र कुमारॉ, रेंज अधिकारी अंकुश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed