{"_id":"5d07bd4d8ebc3e627a306ebc","slug":"15607882888-una-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान के बाद तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान के बाद तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट/ऊना। कुछ दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से सोमवार देर दोपहर उस समय राहत मिली जब तेज धूप के बाद अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबंदी हुई। जिले के कई स्थानों में अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश और ठंडी हवाओं के साथ लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।
दिन के समय अंधेरा छा जाने से सड़क से गुजर रहे वाहनों को दिन में ही बत्ती जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े। कुछ लोगों ने बारिश में भीग कर इसका स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों संजीव पराशर, विकास शर्मा, अश्वनी कुमार, इंद्रजीत, विजय, संजय शर्मा, अतुल कालिया ने कहा कि क्षेत्र में प्रचंड गर्मी से बाजार में निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को हुई बारिश से राहत मिली है। तेज तूफान के कारण क्षेत्र की बत्ती गुल होने से लोगों को कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी।