फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पारा 43.6 डिग्री, अगले दिनों और गर्म होगा ऊना

पारा 43.6 डिग्री, अगले दिनों और गर्म होगा ऊना

Sun, 16 Jun 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पारा 43.6 डिग्री, अगले दिनों और गर्म होगा ऊना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। रविवार को जिला का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दिनों में मौसम साफ रहने से जिला और गर्म हो सकता है। इससे जिला वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अभी तक इस सीजन में ऊना का सबसे अधिक पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पिछले कुछ दिन में हुई हल्की बारिश से जिले के तापमान में कोई कमी नहीं है। पिछले चार-पांच दिन से जिले का पारा 43 और 44 डिग्री के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। भीषण गर्मी के कारण ऊना का हाल ऐसा हो गया है कि भयंकर गर्मी के कारण बाजारों में मंदी का माहौल है। गर्मी के कारण ग्राहक बाजारों की ओर रुख ही नहीं कर रहे हैं। अगर लोगों ने कुछ जरूरी सामान खरीदना है तो वह सुबह-शाम की बाजारों में जा रहे हैं। इससे दुकानदारों का दिन का मेहनताना भी बहुत मुश्किल से बन रहा है।
विज्ञापन


शहर की सड़कें भी दोपहर के समय सुनसान होती है। सड़कों पर कुछ बड़े वाहनों को छोड़कर कोई भी अन्य वाहन दिखाई नहीं दे रहा। शहर के लोगों प्रिया, दीया, रोहानी, मीनाक्षी, सुखजिंद्र कौर, राम, कमल और चाहत ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से जिला के पारे में कोई भी कमी नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जिला में बारिश होने के अभी कोई आसार नहीं हैं। जिससे जिला के लोगों को बढ़ती गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed