{"_id":"5d06752f8ebc3e578a54a0b2","slug":"156070429111-una-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलोला में जनमंच, अधिकतर शिकायतें निपटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलोला में जनमंच, अधिकतर शिकायतें निपटाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला ऊना का 11वां जनमंच कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की चलोला पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 242 मांगें और समस्याएं उठाई गईं। इसमें प्री-जन मंच के दौरान प्राप्त 57 मांगें और समस्याएं भी शामिल हैं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर लिया गया।
जनमंच में 34 अलग-अलग तरह के प्रमाणपत्र बनाए गए। इनमें 29 इंतकाल तथा पांच प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस के शामिल हैं। इसके अलावा दो किसानों के फार्म पीएम सम्मान निधि योजना के तहत भरे गए। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल कैंप में 143 लोगों का चेकअप किया गया। इनमें से 29 का एचबी तथा 103 के ब्लड शुगर टेस्ट भी किए गए।
आयुर्वेद विभाग के मेडिकल कैंप में 100 लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इनमें 78 पुरुष, 21 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जन मंच की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। इससे पहले उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि जन मंच से लोगों की रोजमर्रा की शिकायतों को दूर करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित हुआ है और यह कार्यक्रम बेहद सफल सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया। प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनमंच आम आदमी की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन गया है। सरकार लोगों की समस्याओं का निपटारा उनके घर-द्वार पर करने को प्रतिबद्ध है। कंवर ने कहा कि जनमंच जय राम ठाकुर सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है तथा मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम की समीक्षा कर दिशा-निर्देश देते हैं। मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में बंदोबस्त से जुड़े काफी मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जल्द ही सेटेलमेंट के मामलों पर अलग से जनमंच का आयोजन किया जाएगा।
10 बेटियों के जन्म पर बांटे बेबी किट
वीरेंद्र कंवर ने 10 नवजात बेटियों की माताओं को बेबी किट प्रदान की। इसके अलावा हमारे गांव की बेटी हमारी शान योजना के तहत 6 प्रतिभाशाली बेटियों के चित्रों का अनावरण कर उन्हें पंचायतों को सौंपा गया। इनमें धमांदरी पंचायती की नर्सिंग अफसर बनी साक्षी तथा पुलिस में कार्यरत गुरप्रीत के चित्रों का अनावरण किया गया। जमा दो की परीक्षा में प्रथम रहने वाली नारी पंचायत की श्वेता धीमान तथा रैनसरी ग्राम पंचायत की पुलिस में कार्यरत सरिता कुमारी व आठवीं कक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली राधिका कुमारी के चित्रों को भी अनावरण किया गया।
इसके अलावा बेटियों के नाम पर व्यापारिक संस्थान स्थापित करने वाले 10 लोगों को भी बोर्ड प्रदान किए गए। इनमें निर्मला फ्रूट एंड वेजिटेबल शॉप, सुरभि बुटिक एंड टेलर, ममता रानी सेल्स कार्पोरेशन, मंजू मेडिकल स्टोर, रजनी सनहिल ट्रेडर्ज, संतोष टी-स्टॉल, बबली जनरल स्टोर, ऊषा प्रसाद नमकीन भंडार, रक्षा देवी बेकरी शॉप तथा ज्योति गारमेंट्स शामिल हैं।
18 हिमकेयर कार्ड बने
जनमंच के दौरान 18 लोगों के हिमकेयर कार्ड भी बनाए। वीरेंद्र कंवर ने लाभार्थियों को हिमकेयर कार्ड दिए। लाभार्थियों में प्रतिभा ठाकुर, किरण ठाकुर, पिंकी देवी, सीमा देवी, स्वर्णी देवी, कमलेश, जीतो देवी, तृप्ता देवी, कांता देवी, संसार चंद, मनीष कुमार, हिना देवी, हनी ठाकुर, त्रिलोचन चंद, चंदन भारद्वाज, लवलिंद्र सिंह व सिमरनजीत कौर शामिल हैं।
इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष रानी गिल, जिला परिषद के सदस्य सोम दत्त, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, ग्राम पंचायत चलोला के प्रधान लकी, भाजपा कुटलैहड़ मंडल के महामंत्री मास्टर तरसेम, सुरेंद्र हटली के साथ-साथ उपायुक्त संदीप कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।