{"_id":"5d052c578ebc3e01e6626af2","slug":"156062010717-una-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब! स्कूलों में कब लगेगी स्पेशल क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब! स्कूलों में कब लगेगी स्पेशल क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणि कुमार सरोआ
ऊना। डीसी साहब! जिले के प्राथमिक स्कूल स्पेशल क्लास का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय से जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों की ओर से टीच ऊना योजना पर न बैठक हुआ न ही किसी स्कूल में स्पेशल क्लास लगाई है। पूर्व उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने 5 अप्रैल, 2019 को प्राथमिक स्कूल समूर कलां में स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया था।
उन्होंने 147 जिला अधिकारियों की करीब 499 प्राथमिक स्कूलों में एक घंटे की स्पेशल क्लास लगाने के लिए ड्यूटी लगाई थी। अभी तक शिक्षा विभाग के पास न तो 147 अधिकारियों की सूची पहुंच पाई है और न ही स्कूलों में स्पेशल क्लास लगाने के लिए अधिकारियों को शेड्यूल जारी किया गया है। कई माह से चल रहे टीच ऊना योजना को लेकर जिला प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार टीच ऊना योजना का शुभारंभ पूर्व उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने किया गया था।
टीच ऊना योजना में प्राथमिक स्कूलों पर फोकस किया जा रहा था। राकेश प्रजापति के तबादले से टीच ऊना योजना को लेकर विद्यार्थियों व अध्यापकों की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाना है। लेकिन अब यह योजना फाइलों में बंद पड़ी दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन में टीच योजना को लेकर अभी तक कोई भी गतिविधि होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
अभी नहीं पहुंची उच्चाधिकारियों की सूची : संदीप
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि शिक्षा विभाग के पास अब तक स्पेशल क्लास लगाने के लिए इच्छुक 147 उच्चाधिकारियों की सूची नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि जैसे ही विभाग के पास सूची पहुंचती है, तो उस दौरान ही प्राथमिक स्कूलों में स्पेशल क्लास लगाने का शेड्यूल की सूची तैयार कर दी जाएगी।