{"_id":"5d052c538ebc3e01e6626aef","slug":"156062010417-una-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच को लेकर कहीं रोष, कहीं जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच को लेकर कहीं रोष, कहीं जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना) वर्षों बाद खेले जाने वाले भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में कहीं रोष है तो कहीं जोश है। कुछ लोगों में पाक के खिलाफ मैच होने से रोष है। वहीं यंगिस्तान मैच के प्रति खासा उत्साहित है।
गगरेट में क्रिकेट प्रेमी दुआ कर रहे हैं कि रविवार के दिन न तो बिजली गुल हो और नहीं मौसम खराब हो। गौरतलब है कि लंबे अरसे से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से कूटनीतिक रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसके कारण भारत पाक का क्रिकेट मैच भी नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि भारत की पाकिस्तान पर जीत ही वर्ल्ड कप की जीत के बराबर है। गगरेट के लोगों ने मैच को लेकर कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया।
गगरेट के समाजसेवी राजिंद्र शर्मा का कहना है कि एक ओर जहां भारत पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की पैरवी कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात तक करना मुनासिब नहीं समझते। ऐसे समय में पाक से मैच खेलना तर्क संगत नहीं लगता। संजय शर्मा के अनुसार भारत-पाक के बीच चाहे कूटनीतिक संबंध ठीक नहीं हैं लेकिन खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इसमें राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए। विकास विक्की का कहना है कि भारत-पाक मैच देखना किसी रोमांच से कम नहीं है। वर्षों बाद हाई वोल्टेज मैच को देखने का रोमांच अलग ही होगा।
विज्ञापन
संजीव पराशर का कहना है कि इस बार का सुपर संडे बनने जा रहा है। रविवार को सभी कार्यक्रम रद्द कर सिर्फ मैच का लुत्फ ही उठाएंगे। वरिष्ठ नागरिक रमेश लौ का कहना है कि भले ही पड़ोसी देश से हमारे रिश्ते ठीक नहीं है लेकिन क्रिकेट मैच में भी पाकिस्तान को धूल चटाने का अपना ही एक अलग मजा है। उन्होंने कहा कि भारत पाक का मैच मात्र खिलाड़ियों के लिए ही है बाकी देश प्रेमियों के लिए यह भी एक रण क्षेत्र है।