{"_id":"5d03e0728ebc3e172c0aa4f7","slug":"156053514310-una-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी से सेमी डीलक्स बस की टिकट बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी से सेमी डीलक्स बस की टिकट बुकिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी से शाम को चलने वाली सेमी डीलक्स बस की टिकट की बुकिंग अब देहरा से नहीं चिंतपूर्णी बस स्टैंड से होगी। 14 मई के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
चिंतपूर्णी में स्टोपेज के बावजूद लोगों को बस में टिकट की बुकिंग देहरा से मिलती थी। चिंतपूर्णी से दिल्ली का किराया 628 रुपये है पर सवारियों को किराया देहरा से 678 रुपये चुकाने पड़ते थे। पचास रुपये अधिक किराया बिना यात्रा के ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों को चुकाने पड़ते थे। इस बारे में आरएम देहरा राजन जंवाल से बात की तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है।
ऐसी कोई भी कमी होगी तो वे इस मामले पर जरूर चुनावों के बाद विचार करेंगे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस समस्या को दूर कर दिया है। अब चिंतपूर्णी और आसपास के लोगों तथा माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों से सही किराया लिया जा रहा है। साथ में शाम के समय चलने वाली डीलक्स बस की सुविधा भी गर्मियों में मिल रही है और टिकट की बुकिंग भी चिंतपूर्णी से ही हो रही है।