फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कैंसर से पीड़ित बच्ची के लिए सहारा बना वाट्सएप ग्रुप

कैंसर से पीड़ित बच्ची के लिए सहारा बना वाट्सएप ग्रुप

Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित बच्ची के लिए सहारा बना वाट्सएप ग्रुप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। आज के दौर में किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना कठिन कार्य है। वो भी तब जब सोशल मीडिया नफरत बांटने का कार्य भी कर रहा है। ऐसे में एक व्हाट्सएप ग्रुप ने जानलेवा बीमारी से जूझ एक बच्ची की दिल खोलकर मदद की है।

हालांकि ग्रुप के सदस्य बच्ची और उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं। स्थानीय वासियों ने कुछ समय पहले सुपर 100 के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें क्षेत्र सहित पंजाब और हिमाचल के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया गया। बीते रविवार को इसी ग्रुप के सदस्य और प्रदेश पुलिस के जवान रजनीश बरोटिया जो कांगड़ा जिले के चन्नौर गांव से संबंध रखते हैं ने एक संदेश डाला था। इसमें पुलिस विभाग के ही संजीव कुमार जो चंबा में तैनात हैं, की तीन वर्षीय बेटी के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि बच्ची का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। बच्ची के इलाज पर लाखों रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ग्रुप के सदस्यों ने पड़ताल की और बरोटिया द्वारा डाले मैसेज को सही पाया। चंडीगढ़ में ही रह रहे ग्रुप के अन्य सदस्य निशांत शर्मा खुद पीजीआई में पहुंचे और बच्ची का हाल जाना। उन्होंने खुद बेटी की आर्थिक मदद की और बाकी सदस्यों को भी मदद के लिए प्रेरित किया। एक अन्य सदस्य अनुलेखा शर्मा के नेतृत्व में ग्रुप सदस्यों ने दो दिनों के अंदर ही करीब 75 हजार रुपये से ज्यादा की राशि एकत्रित करके बच्ची के पिता के बैंक खाते में जमा करवा दी। अपनी तरह के किए पहले सफल प्रयास के बाद ग्रुप सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों को निभाने का निर्णय लिया है। क्षेत्र में ग्रुप द्वारा की गई आर्थिक मदद की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed