फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चलोला स्कूल में जनमंच 16 को : एसडीएम

चलोला स्कूल में जनमंच 16 को : एसडीएम

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
चलोला स्कूल में जनमंच 16 को : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला का 11वां जनमंच कुटलैहड़ विधानसभा की चलोला पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 16 जून को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम, ऊना सुरेश कुमार जसवाल की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनमंच सरकार का अहम कार्यक्रम है। इसके माध्यम से समाज के आम लोगों की समस्याओं का जल्द और बेहतर समाधान सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से कार्यालय में प्राप्त हो रही समस्याओं का त्वरित निपटारा करने की अपील की। ई-समाधान के तहत इसे अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी समस्या कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्राप्त हो रही है उसका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि जनमंच के दौरान कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 15 पंचायतों चलोला, धमांदरी, बसाल अपर, बसाल लोअर, बटूही, बदोली, त्यूड़ी, नारी, बडसाला, रायेंसरी, झलेड़ा, डठवाड़ा, टक्का, झंबर और कोटलाखुर्द शामिल हैं। इन पंचायतों का चयन कर सरकार की प्रमुख योजनाओं का शतप्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को गृहणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन-धन योजना, बेटी है अनमोल योजना, राशन कॉर्डों का डिजिटाइजेशन, भावी माताओं का पंजीकरण एवं प्रतिरक्षण तथा सभी घरों में शौचालय के इस्तेमाल को लेकर संबंधित 15 पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया। इस मौके पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed