फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना में 45 डिग्री का टॉर्चर, कर्फ्यू जैसे हालात

ऊना में 45 डिग्री का टॉर्चर, कर्फ्यू जैसे हालात

Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ऊना में 45 डिग्री का टॉर्चर, कर्फ्यू जैसे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में 45 डिग्री का टॉर्चर शुरू हो गया है। पारा सात साल पहले के रिकॉर्ड तापमान के बिल्कुल करीब चल रहा है। जून के पहले दिन ही ऊना का पारा एकाएक चढ़ गया है।

भीषण गर्मी का प्रकोप असहनीय टॉर्चर जैसा हो गया है। शहर में दोपहर के समय कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में सभी ओर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। शहर की मुख्य सड़कों पर कुछ बड़े वाहनों और गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं। दो पहिया वाहन कहीं गायब हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में अभी जिला में बारिश के आसार नहीं हैं। इससे लोगों की परेशानी में और इजाफा हो सकता है। शनिवार को ऊना का अधिकतम पारा 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन


दोपहर के समय चल रही लू के थपेड़े लोगों के चेहरों को बुरी तरह से लाल कर रहे हैं। रमन कुमार, दया, कमल, रोहन, प्रिया, आशा, रीना ने बताया कि भयंकर गर्मी के कारण बच्चों में पानी की कमी की समस्या आ रही है। इससे वे बीमार हसे रहे हैं। युवाओं ने बताया कि उन्हें कभी बीपी की समस्या नहीं आई थी, लेकिन गर्मी में बुजुर्गों के साथ-साथ उनका भी बीपी कम होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने के नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा ठंडे से परहेज, सादा पानी पीएं : डॉ. अशोक
नंगल। गर्मी से नंगल का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली विद्यार्थियों और धूप में काम करने वालों को झेलनी पड़ रही है। सूरज निकलने के साथ ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो रहा है। लोग पूरा दिन चलने वाली गर्म हवाओं और तेज धूप के बचने के लिए हाथ-मुंह ढककर या धूप में छाता लेकर घरों से निकलते नजर आ रहे हैं। कड़ी धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। दोपहर में तो सड़कों और बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो जाते है। डॉ. अशोक शर्मा ने लोगों की सलाह दी है कि जरूरत होने पर ही घरों से निकलें। घर से बाहर जाना ही पड़े तो छाता लेकर चलें। उन्होंने लोगों से बर्फ वाला पानी, आइसक्रीम और बर्फ से बने सामान से परहेज ही करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूरा दिन जम कर पानी पिएं लेकिन सादा पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed